फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र समेत कोरोना के 11 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसार रहा है। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों सहित कोरोना के 11 नए केस मिले हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 75 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की भी बेचैनी बढ़ गई है। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक जांच करने का विभाग दावा कर रहा है। रेलवे स्टेशन सहित निर्धारित स्थानों पर कोरोना की जांच चल रही है। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें तीन छात्र मेडिकल कॉलेज के हैं, जबकि अन्य संक्रमित महानगर की अलग-अलग कॉलोनियों और देवबंद क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सोमवार को 11 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब एक्टिव केस 75 हो गए हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें