फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के निरीक्षण में कई अध्यापक नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों के निरीक्षण में कई अध्यापक नहीं मिले
विज्ञापन

साढौली कदीम (सहारनपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में भारी खामियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने साढ़ौली कदीम क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में प्रात आठ बजे तक खंड शिक्षा अधिकारी को ताले लटके देखने को मिले। कुछ विद्यालयों में अध्यापक गैरहाजिर मिले। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि मरवा के प्राथमिक विद्यालय में औसत से ज्यादा बच्चों का नियमित मिड डे मील बनाया जा रहा था। लेकिन निरीक्षण के दौरान औसत से कम ही बच्चे देखने को मिले। इस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय में 150 बच्चे पंजीकृत है। इनमें से मात्र 54 बच्चे उपस्थित मिले जबकि नियमित लगभग 110 बच्चों तक का मीड डे मील पंजिका में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लापरवाही करने वाले अध्यापकों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। अच्छा शिक्षण करने वाले अध्यापकों को जल्द ही ब्लाक स्तर पर सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें