फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। दहेज उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़े भाई-बहन के मामले में सरसावा पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र के निवासी भाई बहन कलक्ट्रेट में स्थित पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए थे। टंकी के ऊपर चढ़ी हुई युवती ने बताया था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। मामला सरसावा थाने का होने के कारण एसओ सरसावा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।
रविवार को एसओ सरसावा सुदेश कुमार ने बताया कि राजेश कुमार निवासी ग्राम मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का विवाह 2012 में ग्राम हथछोया जिला शामली निवासी प्रविंदर के साथ हुआ था। प्रविंदर सरसावा स्थित एआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। राजेश ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग को लेकर उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर उसकी बेटी को पिटाई करके घर से निकाल दिया था। एसओ ने बताया कि पिता राजेश की तहरीर के आधार पर पति प्रविंदर, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर, ननद, जीजा तथा मौसी आदि दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें