निर्धन छात्रों को बांटी जर्सियां
नानौता। नगर के किसान सेवक इंटर कालेज में कक्षा 9वीं से 11वीं तक के 20 निर्धन छात्र-छात्राओं को निर्धन छात्रकोष से जर्सी वितरित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, किश्वर जहां, देवेंद्र राणा, मुकेश राणा, सुनील गुप्ता, मयंक गर्ग, राजेंद्र चौहान, शोभा सिंह, नीतू सिसौदिया, नरेश पुंडीर भायला आदि रहे। ब्यूरो