गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म
तीतरो। नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म होता है। नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित कंबल वितरण समारोह में पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सभी धर्म गरीबों और मजलूमों की मदद करने की शिक्षा देते हैं। इस दौरान उन्होंने सूरती, सुरेशो, मन्नी, शुकभरी देवी, चंद्रो, प्रेमो देवी, शबाना, शब्बीर, कल्लूाराम सहित 150 गरीबों को शासन से प्राप्त कंबल का वितरण किया। समारोह का संचालन अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने किया। सभासद बोबी मुखिया, विपिन, पूर्व अध्यक्ष तैमूर खान, शमशाद खान, राजकुमार, ललित कुमार, रविश कुमार, ईसम सिंह, महक सिंह, शराफत खान, रमेश सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो