फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों की स्थिति पर शासन ने नगर निगम से रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। योगी सरकार ने नगर निगम से शहर में गायों की संख्या, गोशालाओं की संख्या और चारे की व्यवस्था की जानकारी मांगी है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता की और गायों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर सहारनपुर की सड़कों पर गायों की विचरण करना नई बात नहीं है। शहर की तमाम मार्गों पर गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। कोर्ट रोड पर सोफिया स्कूल के सामने सुबह के समय एक दर्जन से अधिक गोवंश को देखा जा सकता है। ऐसी स्थिति एक ओर जहां गोवंश के लिए खराब है। साथ ही कई बार गोवंश सड़क हादसों की वजह भी बनता रहा है। शहर में गोशालाएं होने के बावजूद गायों की हालत खराब नहीं है। मगर अब प्रदेश सरकार ने नगर निगम ने शहर में सड़कों पर मंडराने वाली गायों की संख्या, गोशालाओं की संख्या और स्थिति तथा गायों के लिए होने वाली चारे की व्यवस्था के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में बुधवार की देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई, जो देर रात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें