फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ छात्राओं की सुरक्षा छोड़ी राम भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और बालिका छात्रावास की प्रभारी वार्डन डेढ़ सौ बालिकाओं को रसोईया और चौकीदार के भरोसे छोड़ कर पेपर देने चली गई। तीन घंटे तक छात्रावास की व्यवस्था राम भरोसे रही। बच्चियों से जब उनके अभिभावक मिलने पहुंचे तो इस लापरवाही का पता चला। अभिभावकों ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भैंसराऊ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। इसमें 100 बच्चियां अध्ययनरत हैं। इसी कैंपस में बालिका छात्रावास भी है जिसमें कक्षा नौ से 12 तक की 45 किशोरियां रहती हैं। विद्यालय और छात्रावास की वार्डन ललिता शर्मा अवकाश पर थी। ऐसे में प्रभारी वार्डन विशेश्वरी देवी पर विद्यालय का चार्ज था। रविवार का दिन बच्चियों का उनके अभिभावकों से मिलने का होता है। सुबह साढे़ सात बजे जब कुछ अभिभावक अपनी बेटियों से मिलने पहुंचे तो यह देख कर दंग रह गए कि छात्रावास में कोई भी अध्यापिका नहीं थी। केवल रसोईया और चौकीदार के भरोसे सारी व्यवस्था थी। जबकि नियम यह है कि वार्डन या प्रभारी वार्डन छात्राओं को अकेला छोड़ कर ऐसे कहीं नहीं जा सकती है। इससे छात्राओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसे लेकर अभिभावकों ने गहरा आक्रोश जताया और वार्डन को फोन पर इसकी सूचना दी।
इसके बाद दस बजे वार्डन ललिता शर्मा छात्रावास पहुंची। ललिता शर्मा ने बताया कि प्रभावी वार्डन सवा सात बजे छात्रावास के रजिस्टर में एंट्री करके चली गई थी। वे कल अवकाश पर थी, उन्हें आज दस बजे आना था। वे निर्धारित समय पर आई है। उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

उधर जिला बालिका शिक्षा समन्वयक आदित्य नारायण ने बताया कि प्रभारी वार्डन का सीटेट का पेपर था। हालांकि उनका कहना था कि कोई ना कोई अध्यापिका जरूर छात्रावास में होगी। यदि कोई भी छात्रावास में नहीं था तो गंभीर मामला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें