देवबंद (सहारनपुर)। पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने बुधवार को नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वसूली कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सुबह साढ़े दस बजे चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। लेकिन सभी कर्मचारियों के उपस्थित मिलने के बाद वसूली कार्य की समीक्षा की गई। वसूली कार्य में शिथिलता बरतने के कारण नाराजगी जताते हुए वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई यदि कार्य में लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से जनता का समस्याओं का निस्तारण करने तथा सरकार की योजनाओं का गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान सभासद मनोज सिंघल, मो. तौफीक जग्गी, मो. असलम, शराफत, मो. महताब, विकास आदि मौजूद रहे।
नगर में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया
देवबंद। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सतेंद्र धीराणा और आदेश सैनी के नेतृत्व में बुधवार को सफाईकर्मियों ने नगर में एंटी लार्वा दवा की छिड़काव किया।
बता दें कि भारी वर्षा होने के बाद नगर में गंदे पानी का जमाव हो गया है। जिस कारण मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ा है। रुके पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है इसलिए डेंगू की रोकथाम को एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। इस मौके पर सफाई नायक संतरपाल, शराफत मलिक, दिलशाद मलिक आदि मौजूद रहे।