फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया डाली वीडियो, जमकर हुई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भगवान के प्रति अभद्र टिप्पणी कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर पिटाई कर डाली। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र मोहल्ला गिल कॉलोनी स्थित दुर्गाबाड़ी में शनिवार की रात तीन युवकों ने भगवान की मूर्ति के सामने खड़े होकर अभद्र टिप्पणी करते हुए मोबाइल फोन से विडियोबना ली। इसके बाद युवकों ने फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया गया। इसका पता चलते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर ली गई। पता लगा कि तीनों युवक सर्राफा बाजार में काम करते हैं और बंगाल के रहने वाले है। रविवार की दोपहर लोगों ने तीनों युवकों को सर्राफा बाजार में पकड़कर और पिटाई करने के बाद कोतवाली मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली मंडी पुलिस ने तीनों युवकों को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुबरत शेख, ताजुउद्दीन और शीतल निवासी बंगाल बताए। तीनों आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें