फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से किया छड़ियों का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांधी कालोनी स्थित शिव मंदिर में श्री जाहरवीर गोगा की छड़ियों का सामूहिक पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तिमय नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ दो छड़ियों को धोबीघाट से शोभायात्रा के रूप में गऊशाला रोड, अरबी मदरसा चौक से बाबा लाल दास रोड होते हुए गांधी कालोनी शिव मंदिर पर लाया गया। इस दौरान जमकर हुई आतिशबाजी आकर्षण केंद्र बनी रही। मार्ग में कई स्थानों पर महिलाओं ने अपने घरों के बाहर छड़ियों का पूजन भी किया। मंदिर प्रांगण में छड़ियों का सामूहिक पूजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नृत्य मंडली के कलाकारों ने प्रस्तुतियों देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों का अघोरी नृत्य काफी पंसद किया गया, जिसमें भगवान शिव अघोरियों के साथ नृत्य करते हैं। शुभम शर्मा, चिराग गर्ग, अनुज चौहान, शुभम मित्तल, सक्षम अग्रवाल, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें