सहारनपुर। जिला सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाइल्स निर्माता समिति ने केरल राज्य में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए डीएम आलोक कुमार पांडेय को दो लाख 21 हजार रुपये का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा। उधर, मिशन कंपाउंड स्थित ब्लू बैल्स स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी 12 हजार रुपये की धनराशि का ड्राफ्ट डीएम को सौंपा।
जिला सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाइल्स निर्माता समिति की ओर से अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह, महामंत्री दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष राजकुमार मित्तल, राकेश जैन, सतीश कुमार, राजेश राठी, नरेंद्र भाटिया, सेठपाल राठी, रमेशचंद जैन, रवि भाटिया, श्रवण कुमार, रामवीर सिंह आदि रहे।
उधर, ब्लू बेल्स स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य प्रज्ञा मलिक, अनुराग मलिक, पिंकी सिंह, सुभाष चंद्रा, अदीबा, सार्थक, सारा, तनुशा, सानवी, पलक, शौर्य, नमन, शोभित, प्रजांलि, जैसिम आदि रहे।