फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम हरीश चंद्र के समर्थन में उतरी भीम आर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रिटायर्ड कर्नल के साथ विवाद में निलंबित प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र और उनके परिवार के समर्थन में भीम आर्मी उतर आई है। भीम आर्मी ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी है। सोशल मीडिया पर हरीशचंद्र की पत्नी उषा चंद्रा का वीडियो अपलोड कर कार्यकर्ताओं और दलित समाज को आंदोलन से जुड़ने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

नोएडा में रिटायर्ड कर्नल के साथ विवाद को लेकर मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन रहे हरीशचंद्र को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें लोगों से साथ देने की अपील की गई है। इस प्रकरण में एडीएम हरीश चंद्र के समर्थन में भीम आर्मी उतर गई है। भीम आर्मी के पदाधिकारी अब खुलकर हरीशचंद्र और उनके परिवार का समर्थन कर रहे हैं। भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरनगर डीएम और नोएडा के डीएम से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह ने नोएडा के भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को मंगलवार को हरीशचंद्र के परिजनों से मिलने के लिए कहा है। प्रवक्ता का कहना है कि भीम आर्मी पूरी तरह से हरीशचंद्र और उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी शासन और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद करती है। प्रशासन ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो भीम आर्मी किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। भीम आर्मी के देश भर के कार्यकर्ता नोएडा में पहुंचकर रोड जाम करने और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल का कहना है कि रिटायर्ड कर्नल और निलंबित एडीएम हरीशचंद्र के प्रकरण पर भीम आर्मी पूरी तरह नजर बनाए हुए है। मुजफ्फरनगर और नोएडा के डीएम से भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मिलकर सत्ता के दबाव में न आकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करता है तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी तो मामले में कोर्ट का सहारा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय कोरी समाज भी समर्थन में उतरा
भारतीय कोरी समाज भी हरीशचंद्रा के समर्थन में उतर आया है। सोमवार को हुई संगठन की बैठक में हरीशचंद्रा के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई को एकतरफा कार्रवाई बताया। आरोप लगाया कि प्रशासन अधिकारी के अनुसूचित जाति का होने की वजह से उनका उत्पीड़न कर रहा है। राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह कोरी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी। बैठक में रणधीर कोरी, डॉ. विनोद कोरी, जयप्रकाश कोरी, विनोद प्रधान, बल सिंह प्रधान, प्रदीप कोरी, जितेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें