फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंडर-23 बालक और बालिकाओं की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सात से दस सितंबर तक वाराणसी में होगी। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की टीम के चयन के लिए ट्रायल 28 अगस्त को सुबह नौ बजे से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सह सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी का जन्म 1995 से 1999 के मध्य होना चाहिए। टीमों का चयन अनेक भार वर्गों के लिए होगा। बालकों की फ्री स्टाइल स्पर्धा के लिए 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार का ट्रायल लिया जाएगा। ग्रीको रोमन स्पर्धा के लिए 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। बालिकाएं 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर पहुंचना होगा।
पूर्व खिलाड़ियों के स्किल डेवलेपमेंट के लिए कोर्स
सहारनपुर। खेलों के विकास के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पूर्व खिलाड़ियों के स्किल डेवलेपमेंट के लिए विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स कम से कम शुल्क पर कराने की योजना चला रही है। आरएसओ प्रेम कुमार ने बताया कि कोर्स करने के लिए खिलाड़ी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए मान्य होगा। इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से जानकारी हासिल कर सकते हैं। फॉर्म डब्ल्यूडब्ल्यूडबल्यू डॉट एनएसएनआईएस डॉट ओआरजी से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें