आयुष मंत्री और डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
चिलकाना (सहारनपुर)। प्रदेश के आयुष मंत्री तथा जिलाधिकारी ने चिलकाना क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव टोडरपुर भूखड़ी का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने जिलाधिकारी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए।
मंगलवार को प्रदेश के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे के साथ यमुना नदी के किनारे के गांव टोडरपुर भूकडी का दौरा किया। टोडरपुर भूकडी गांव यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण हो रहे कटाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। मंत्री तथा डीएम ने ग्रामीणों से बाढ़ से हुए नुकसान की जानकरी ली। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ से यमुना नदी का बहाव गांव की तरफ हो गया है। यमुना नदी से गांव की दूरी 200 मीटर रह गई है। भविष्य में कभी भी आने वाली बाढ़ से गांव नदी की चपेट में आ जाएगा। ग्रामीणों ने बाढ़ से खेतों में हुए नुकसान की भी जानकारी दी।
मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित गांव की हरसंभव सहायता की जाएगी। गांव को नदी के कटाव से बचाने के लिए गांव के बाहर रिंग बांध बनवाने का प्रयास किया जाएगा। गांव की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है। बाढ़ में जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव की सुरक्षा के लिए जब तक रिंग बांध बनेगा तब तक अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रामविलास यादव, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राधेश्याम, एसडीओ सिंचाई विभाग विवेक गर्ग, कानूनगो ब्रहमपाल सिंह, भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, चेयरमैन अकबर कुरैशी, अशोक बुढेडा, रवि सैनी, चरण सिंह सैनी, विजय सैनी, धर्मेंद्र सैनी, प्रधान चौधरी संजय, जनक प्रधान, लव सैनी, मुनेश कुमार, नाथीराम कश्यप, ब्रिजेश कुमार, अमित चौधरी, बबलू सैनी, सुमेर चन्द कपिल, देवी सिंह, तेजपाल सिंह आदि रहे।