फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी चौकीदारी का हक अदा नहीं कर रहे: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस नेता शशि थरुर के बयान का देवबंदी उलमा ने समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उलमा का कहना है कि पीएम चौकीदार होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन चौकीदारी का हक अदा नहीं कर रहे हैं। थरुर ने कहा था कि भारत में कई जगहों पर मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने देश में होने वाली मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि मुल्क में जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं वो लोकतांत्रिक देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गाय के नाम पर इंसानों का कत्ल किया जाना देश के लिए खतरनाक है। इंसानों से ज्यादा जानवरों को तवज्जो दी जा रही है। इसलिए अब यह सोचना जरूरी हो गया है कि यह मुल्क कहां जा रहा है। सभी को मिलकर मुल्क के बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए कोशिशें करनी चाहिए। मुफ्ती अरशद फारुकी ने गोरक्षा के नाम पर देश के अलग अलग हिस्सों में हो रहीं हत्या की वारदातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम दावा तो कर रहे हैं कि वह मुल्क के चौकीदार हैं, लेकिन वह चौकीदारी का हक अदा कहां कर रहे हैं?। अभी तक दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले में दोषियों को सख्त सजा नहीं दी गई। बल्कि एक मामले में तो सात आरोपियों को क्लीनचिट तक दे दी गई। जिससे साफ है कि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार संजीदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें