सेमिनार में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
सहारनपुर। महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया।
शाओलिन कुंग फू के ग्रैंड मास्टर राजेश आर्य और उनकी टीम ने महिलाओं और छात्राओं केे आत्मरक्षा करने के दांवपेंच सिखाए। इतना ही नहीं, महिलाओं और छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योग क्रियाएं भम कराई गईं तथा प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य मनीष मंगल ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं और बेटियों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।
---
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया
सहारनपुर। यूथ इंडिया एकेडमी की ओर से महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कोच समीर सोनकर और प्रबंधक अंकित भूटानी ने आत्मरक्षा के लिए गुर बताए। अंकित भूटानी ने कहा कि एकेडमी जल्द ही नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इसका मकसद बेटियाें का आत्मबल बढ़ाना है।