गुरुद्वारे की डिस्पेंसरी में दान की दवाएं
सहारनपुर। रोटरी क्लब क्लासिक का नया वर्ष शुरू होने पर टीम के सदस्यों ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और डिस्पेंसरी में दवाइयां दान की। अध्यक्ष जोधवीर सिंह, सचिव नवदीप राणा, कोषाध्यक्ष कर्नल संजय ने कहा कि गुरुद्वारे की डिस्पेंसरी में गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाता है। क्लब हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करता रहेगा। सुनील भगत, मनप्रीत बत्रा, संजय धींगड़ा, राजीव आर्य, विक्रम चावला, राजेंद्र सेठी, सतेंद्र अरोड़ा, संजय चावला, अरविंद कौर, रितू, एकता, सपना अरोड़ा, अमनप्रीत कौर, अगम बीर मौजूद रहे।