फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के लिए नहीं मिल सकी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के लिए नहीं मिल सकी जमीन
विज्ञापन

सहारनपुर। रोडवेज बस स्टैंड के लिए परिवहन निगम अभी तक भूमि की तलाश नहीं कर सका है। जिले से कई बार प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन शासन से एक भी प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी है। अभी भी परिवहन निगम भूमि की तलाश में लगा हुआ है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को जाम से निजात दिलाने और सफर को आसान करने के लिए शहर में स्थित रोडवेज के दोनों बस स्टैंड को यहां से शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इनके लिए शहर में कई जगहों पर जमीन तलाशी गई। छह प्रस्ताव शासन को भी भेजे गए। मगर जमीन देने वालों की शर्तों और कीमत के कारण सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते अब तक यह प्लान अधर में अटका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शहर के बीच से बस स्टैंड हटवाने के लिए तीन अलग-अलग दिशाओं में अस्थाई बस स्टैंड बनवाने का प्रस्ताव तैयार कराया है। इनमें से मानकमऊ में, दिल्ली रोड पर कांशीराम कालोनी के पास और बेहट रोड पर भूमि चिह्नित की गई। मानकमऊ में नगर निगम ने 30 बीघा भूमि का प्रस्ताव भी कर दिया है। लेकिन परिवहन निगम के अधिकारी इस प्रकार के किसी प्रस्ताव के बारे में जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
-- 80 एकड़ भूमि की जरूरत है बस स्टैंड के लिए
सहारनपुर में रोडवेज के बस स्टैंड के लिए परिवहन निगम एक साथ ही भूमि की तलाश में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बस स्टैंड के लिए लगभग 80 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। लेकिन इतनी भूमि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

--
- प्रस्ताव भेजे गए हैं, कोई आदेश नहीं मिला
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि भूमि के संबंध में कई लोगों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, लेकिन भूमि दाताओं की शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी है। अभी तक शासन से किसी प्रस्ताव के हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें