फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक मैत्री विद्युत मेले में किया गया बिलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम ने औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए औद्योगिक मैत्री विद्युत मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 22 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए गए एवं चार कनेक्शन को वाणिज्य से औद्योगिक में परिवर्तित की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित कामधेनु कांप्लेक्स में औद्योगिक मैत्री समाधान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत निगम के अधिकारियों ने 22 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी किए गए। 26 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। इसके अलावा 4 संयोजनों की विधा वाणिज्य से औद्योगिक में परिवर्तित की गई। इसके अलावा उपभोक्ताओं के बिलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और 5.12 लाख रुपये की वसूली की गई। मेलेमें मुख्य अभियंता जीसी झा, अधीक्षण अभियंता रवींद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा, सुशील गर्ग, उपखंड अधिकारी पंकज कुमार राठौर, अवर अभियंता भरत कुमार वर्मा के अलावा राजकुमार अरोड़ा, आतिश गुप्ता, गुलशन क्वात्रा, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें