फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर ध्वस्त दुकान व मकानों का टेक्स माफ करेगी नगरपालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर ध्वस्त दुकानों और मकानों
विज्ञापन

का टैक्स माफ करेगी नगरपालिका
देवबंद। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में नगर का पैमाइशी मानचित्र बनवाने, फ्लाईओवर व सड़क के चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्त दुकान तथा मकानों का टैक्स माफ करने, नगर में विभिन्न निर्माण कार्य करवाने तथा विज्ञापन कर निर्धारण एवं वसूली विनियमन संबंधी आदर्श उपविधि बनाकर उसे लागू करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

पालिका सभागार में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में 20 सभासदों ने भाग लिया। अंसारी ने कहा कि पालिका के रिकार्ड रूम को व्यवस्थित व सुसज्जित रूप दिया जाएगा। नगर की आबादी तेजी से बढ़ी है। इसका मानचित्र व्यवस्थित रूप से नहीं बना है। जबकि जनगणना समेत विभिन्न सर्वेक्षणों में मानचित्र का उपयोग होता है। इसलिए मानचित्र व्यवस्थित रूप से बनाया जाएगा। शिक्षक नगर से सराय मालियान तक फ्लाई ओवर व सड़क चौड़ीकरण दौरान जिन लोगों के मकान व दुकान ध्वस्त हुए हैं उनका टैक्स माफ किया जाएगा। विज्ञापन प्रचार संबंधी नियमावली लागू नहीं है। जिसे नगरपालिका द्वारा विज्ञापन कर निर्धारण एवं वसूली विनियमन आदर्श उपविधि बनाकर लागू किया जाएगा। बरसात से पूर्व छोटे व बड़े नालों की सफाई जनहित में कराने का निर्णय लिया गया। मच्छरों का प्रकोप समाप्त करने के लिए फॉगिंग व कीटनाशक दवा का छिड़काव भी नगरपालिका कराएगी। इनके अलावा कुर्सी, मेज, झूले की रस्सी, पिलास व छोटे बड़े पेचकस की क्रयदारी का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में सभासद मनोज सिंघल, धारा सिंह, शबाना, शाह फैसल, मीनू, मो. असलम, शराफत, मो. वाजिद, मजाहिर हसन, मुस्तकीम, रूमा सय्यद, अमजद इलाही, शाहिद हसन, मो. आसिफ, वरीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें