फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा: यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से खुश होकर युवा भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जेल चुंगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव का स्वागत किया। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्रवान किया। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, सांसद प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, हेमंत अरोड़ा, नरेश धनगर, शीतल बिश्नोई, मनोज ठाकुर, दीपक रहेजा, संचित अरोड़ा, मनीष सचदेवा, विजय कौशिक, रितेश शर्मा, कपिल कौशिक, सागर कटारिया, पारस मेहता, जयंत, हन्नी वर्मा, आदित्य धारिया, राजन कक्कड़, सागर कटारिया, पारस मेहता, दीपक भार्गव, विजय गुप्ता, दिनेश सक्सेना, रितिक शर्मा, विपिन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें