सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के सोशल ऑडिट को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहारनपुर व जिला युवा कल्याण अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 19 मार्च को विकास खंड पुवांरका के ग्राम आसनवाली में आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रामपुर मनिहारान, 23 मार्च को ग्राम अमरपुर शेख उर्फ चांदपुर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहारनपुर, 27 मार्च को ग्राम बड़कला में जिला युवा कल्याण अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना के अंतर्गत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट अपनी देखरेख में कराएंगे।