ग्रामीणों के विरोध पर टीम लौटी
गागलहेड़ी। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने गई एंटी भूमाफिया टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।
शनिवार दोपहर कैलाशपुर गांव पहुंची एंटी भूमाफिया टीम ने जैसे ही सरकारी जमीन की पैमाईश कर कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की तो मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
उन्होंने टीम का विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी खेती की जमीन पहले से ही कम है और अब सरकारी जमीन खाली कराने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। साजिद खां, मेहताब अली, देवेंद्र कपिल आदि ने बताया की उनकी भूमि मौके पर कम हो रही है तथा जिस चकरोड को सरकारी बताया जा रहा है, वह निजी चकरोड है। इसकी सारी जमीन को ग्रामीणों ने अपने खेतों से छोड़ रखा है। बाद में ग्रामीणों के विरोध के चलते एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल कुमार पराशर, उत्तम त्यागी, चेन सिंह बिना किसी कार्रवाई के वापिस लौट गए। उधर राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल लेकर फिर से जाएंगे।