फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी घमासान के बीच केजी गुट ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के प्रतिष्ठित सहारनपुर क्लब चुनाव के घमासन के बीच बुधवार को केजी गुट ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसमें पिछले नौ साल से केजी गुट के पदाधिकारियों की ओर से कराए गए काम की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा पदाधिकारियों ने दावा किया है कि जीत के बाद सहारनपुर क्लब को नई पहचान दी जाएगी। 28 जनवरी को होने वाले सहारनपुर क्लब के चुनाव को लेकर घमासन तेज हो चुका है। उधर, गुलाटी गुट के भी प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ मैदान में जुट रहे हैं। गिल कॉलोनी स्थित निवर्तमान सचिव मुकेश गोयल के कार्यालय पर केजी गुट के प्रत्याशियों के साथ पिछले 10 वर्षों में कराए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन

सीए मुकेश गोयल ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से केजी गुट सहारनपुर क्लब का चुनाव जीत रहा है। इस दौरान क्लब में स्वीमिंग पुल, कार्ड डोर एंट्री, वॉकिंग प्लाजा का निर्माण कराया गया। इसके अलावा रेस्टोरेंट, बार, जिम, कार्ड रूम, वॉशरुम, लॉन टेनिस कोर्ट सहित अन्य सुविधाओं का नवीनीकरण कराया गया। उन्होंने कहा, केजी गुट के तीनों कार्यकाल में सम्मान, सुधार और अनुशासन को मुख्य मुद्दा रखा गया। यही कारण है कि क्लब की नई एक्टिविटी के साथ अलग पहचान बनी।
बाहरी लोगों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए और इससे क्लब के सदस्यों को ज्यादा सुविधाएं दिलाने की कोशिश की गई। केजी गुट की ओर से अक्षय जैन सचिव, गुलशन कात्याल संयुक्त सचिव, जोधबीर सिंह और सचिन मैत्रेय अधिशासी सदस्य के प्रत्याशी हैं। यहां बता दें कि पहले 12 साल तक एसपी गुलाटी का क्लब पर कब्जा रहा। इसके बाद नौ साल तक केजी अग्रवाल और उनके समर्थित पदाधिकारियों का दबदबा रहा है। ऐसे में इस चुनाव में दोनों ही गुट जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। गुलाटी गुट की ओर से सतेन्द्र पाल सिंह, हेमंत जोशी, मोहित गुलाटी और पंकज बंसल प्रत्याशी हैं। 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होना है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को जिलाधिकारी ने चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें