फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के लिए एसी बस सेवा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर से इलाहाबाद के लिए एसी बस सेवा शुरू कर रहा है। यह सेवा आज यानी बुधवार से शुरू होगी। बस प्रतिदिन दोपहर एक बजे रवाना हुआ करेगी। बस सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ से होते हुए इलाहाबाद पहुंचा करेगी। संचालन प्रभारी ने बताया कि इलाहाबाद के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग काफी समय से उठ रही थी। चूंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट है। ऐसे में सहारनपुर से बड़ी संख्या में लोगों का इलाहाबाद आना जाना रहता है। निश्चित ही वह और अन्य लोग इस सेवा से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें