फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की सच्ची मित्र होती हैं पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार को कोटा स्थित जेपी आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या ज्ञान इंडिया संस्था द्वारा पोषित बाबूराम गोपाल अग्रवाल पुस्तकालय एवं शांति देवी बुक बैंक का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संस्था निदेशक एनआरआई विजेंद्र अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक व्यक्ति की सच्ची मित्र होती है, जिससे ज्ञान प्राप्त होता है। ग्रामीण क्षेत्र के एक कॉलेज में पुस्तकालय का निर्माण क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार गुप्ता व संचालन अनुज यादव ने किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सैनी, साहित्यकार एवं ज्योति किरण संस्था के संरक्षक सुबोध पुंडीर, सुरेंद्र सैनी, प्रद्युमन अग्रवाल, डा. महावीर सिंह, अमरीश गुप्ता, कर्म सिंह, विपिन कुमार, मनीष कुमार, मेनपाल, विपुल कुमार, प्रणव गुप्ता, नीतिश कुमार, प्रेम राणा, पप्पू प्रधान, मेद्यपाल, बिजेंद्र शर्मा, नवीन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें