नागल (सहारनपुर)। दिल्ली में फरवरी में आयोजित खेलो इंडिया और विशाखापटनम में नेशनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वामी हेल्थ क्लब और वेट लिफ्टिंग सेंटर के खिलाड़ियों का चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र निम ने सेंटर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है। हाल ही में मोदीनगर में संपन्न हुई ओपन स्टेट प्रतियोगिता में सेंटर के बच्चों ने 8 गोल्ड और 4 सिल्वर मैडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। ब्लाक प्रमुख मा विजेंद्र चौधरी ने कहा कि नई दिल्ली में 31 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता का मकसद ग्रामीण अंचलों से ऐसी प्रतिभाओं का चयन करना है जो ओलंपिक खेल में भारत के लिए मैडल प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेंटर कोच सुनील स्वामी, मनीष गर्ग, प्रवीण चौधरी, आदित्य, पुष्पराज, विरेंद्र सिंह, रजनीश नौसरान, चौ. राजकुमार, अरविंद शर्मा, महेंद्र त्यागी, विजेंद्र दीक्षित, मान सिंह सैनी, मुकेश माहेश्वरी, सतीश तायल, दीपक वालिया, हरीश त्यागी, अमित वालिया समेत काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।