फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और नवनिर्वाचित नगरीय निकायों के चेयरमैनों को शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान भी गाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अपनी स्थापना से लेकर आज तक हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत कर देश का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज में नफरत फैलाकर देश की सांझी विरासत को समाप्त करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस ऐसे नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। पूर्व मंत्री असलम खान ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर ने कहा कि देश की जनता भाजपा की गलत नीतियों से त्रस्त है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करना चाहिए। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, डॉ. सुशील चौधरी और चमनलाल चमन, महेंद्र तनेजा, सत्येंद्र राणा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, चमनलाल चमन, पूर्व चेयरमैन महादेव प्रसाद, विधायक नरेश सैनी एवं मसूद अख्तर, महेंद्र तनेजा, सत्येंद्र राणा, उमा भूषण, नोमान मसूद, इनाम शाकिर, विवेककांत सिंह, शशी वालिया, लईक सिद्दीकी, हाजी बाहर अहमद, राहत खलील, मोहम्मद इस्लाम को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। धर्मवीर जैन, इमरान कुरैशी, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार राजू, काजी शौकत, अशोक शारदा, शकुंतला सिंह, राहत जलील, राजेंद्र चौधरी, आदित्य शर्मा, संजीव कौशल, धर्मपाल जोशी, अरशद खान, वरूण शर्मा, चौधरी आरिफ, सत्यसंयम भूर्यान आदि रहे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें