सहारनपुर। छात्रों ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
छात्र नेता मोहित शर्मा ने कहा कि कॉलेज में तीन वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं पा रहे हैं। इस वजह से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का शोषण हो रहा है। छात्रों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। छोटी-छोटी बातों को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच तनाव बना रहता है। छात्र नेता भगत धारकी एवं नितिन चौधरी ने कहा अन्य कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। लेकिन यहीं पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। केतन चौधरी, सन्नी चौधरी, अनुज प्रधान, अंकित, विजय, रोहित आर्य, विदित, अजय, अक्षय, गौरव, रजत, अरविंद तुषार, भरत, अंकुर, अमित, रजत छोकर आदि ने भी चुनाव कराने की मांग की।