फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान करने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शासन को बार बार अनुस्मारक भेजने के बाद भी कलेक्ट्रेट में पदोन्नति के माध्यम से रिक्त पदों को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कहा कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी या जनपद सचिवालय घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट में लेखा का कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। प्रदेश के 21 नवसृजित जनपदों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाए। उन्होंने भूलेख लिपिक को पूर्व की तरह कलक्ट्रेट अधिष्ठान में वापस करने, संघ के लिए दारुलसफा में कक्ष आवंटित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर सचिवालय के बराबर वेतन, भत्ते दिलाने, उपार्जित अवकाश संचित करने की बाध्यता को समाप्त करने आदि की मांग की। अनीप कुमार, आदेश कौशिक, संजय शर्मा, प्रताप सिंह राणा, नीलम शर्मा, कोमल, मनीष, नवनीत, रविप्रकाश, रूचि शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें