फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती की जाएगी। समय से समस्या का निस्तारण कर पोर्टल पर अपडेट नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों पर प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने सभी उप जिलाधिकारियों को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि कुछ अधिकारी समय से आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समयबद्घ निस्तारण नहीं कर रहे हैं। जबकि यह शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खान अधिकारी के यहां आईजीआरएस के 19 प्रकरण लंबित हैं और भूमि अध्याप्ति अधिकारी के यहां 9 प्रकरण अभी भी लंबित पडे़ हैं। इसको लेकर उन्हें नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा सभी उप जिलाधिकारियों को भी पत्र लिखकर आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण समयबद्घ करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें