फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मियों को समस्त देयकों का तत्काल भुगतान हो: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मियों को समस्त देयकों का तत्काल भुगतान हो: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों को 6 माह पूर्व तैयार करा लिया जाएं। पेंशनर्स के सेवानिवृत्त होने पर उनके समस्त देयकों का भुगतान तत्काल करा दिया जाए।
विज्ञापन

रविवार को जनमंच सभागार में आयोजित पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का 7वें वेतनमान के अनुसार पेंशन पुनरीक्षण कर प्रपत्र 15 जनवरी तक संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाए। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल निराकरण के आदेश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शिवराज सिंह, सतीश कुमार गर्ग, जनेश्वर प्रसाद, अवधेश कुमार मित्तल, बीबीएल अग्रवाल, सुभाष चंद त्यागी, सोमदत्त शर्मा और जेडी कौशल ने भी अपने विचार रखे। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन सुधीर कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी पारस नाथ गुप्ता, विनय कुमार जैन, योगेंद्र कुमार, अनिल सुधा, अनूप शर्मा, कुलदीप कुमार, प्रवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें