फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के विरोध में कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। विद्युत निगम के संविदा कर्मियों द्वारा ठेकेदार पर वेतन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को नानौता बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते नगरवासियों को विद्युत समस्या का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने संविदा कर्मियों को वेतन दिलाए जाने और आरोपों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित 33/11 केवी बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मियों ने बिजलीघर पर ठेकेदार के खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इतना ही नहीं उन्होंने कार्य बहिष्कार भी किया। इसके चलते नगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। उनका आरोप था कि पिछले छह महीने से विद्युत निगम द्वारा उन्हें वेतनमान नहीं दिया गया है। ठेकेदार वेतन दिलाने की एवज में उनसे अवैध धनराशि की मांग कर रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर हड़ताल करने को बाध्य होना पड़ रहा है। संविदा कर्मियों ने अपना मानदेय दिलाए जाने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के एसडीओ संजय सिंह ने उनकी बात को सुनते हुए कहा कि उनके संज्ञान में उक्त मामला नहीं आया था। सभी कर्मियों का जल्द भुगतान कराने के साथ ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली की विभागीय जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान नवाब जैदी, अरविंद कुमार, रजत राणा, अमर अब्बास, सफीक सैफी, शमाशाद खान, नेत्रपाल, मामचंद, राजेश, रमेश, बबलू कुमार, जैलसिंह सहित क्षेत्र के ग्राम चौरा, कुंआखेड़ा, जडोदा पांडा, भट्टपुरा, किशनपुरा, टिकरौल, संभलहेड़ी आदि के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए वेतन दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें