फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए की टीम ने किया हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामरति एजूकेशन काम्पलेक्स द्वारा संचालित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में यूएसए नेब्रास्का मेथोडिस्ट कालेज ओमाहा की टीम ने पहुंच कर प्रशिक्षण व तकनीकी शिक्षा का आदान प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने संस्थान के चलाए जा रहे अन्य शिक्षण कोर्स के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

यूएसए नेब्रास्का मेथोडिस्ट कालेज से आई टीम में डॉ. डेनिश ए जोस्निल, डॉ. लिंडा ह्यूजेस जो वर्तमान में नेब्रास्का कॉलेज की डीन है और डॉ. ऐरिक काइल ने यहां संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से शिक्षा के बारे में जानकारी ली। टीम ने अपने और संस्थान की छात्राओं के सुझाव का आदान प्रदान किया। इस मौके पर टीम ने नर्सिंग स्कूल की उच्च शिक्षा तकनीक का भी अवलोकन किया। छात्रों के व्यवहार और उनके प्यार को देख टीम ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में भारत आकर उन्हें जो प्यार मिला है वह उसके कायल हो गए हैं। संस्थान की प्रेजीडेंट राजकमल सक्सेना ने टीम को संस्थान में चलाए जा रहे कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनआरआई विनोद गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शिक्षण संस्थान की स्थापना कर ग्रामीण महिलाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। यूएसए टीम का हिलेरी क्लिंटन नर्सिग स्कूल के प्रधानाचार्य सनीश वीएम के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें