छात्राओं ने केनवास पर उकेरी सुंदर कलाकृति
देवबंद। जामिया जैनब लिलबनात में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के तहत केनवास पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने चित्रकारी कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए पेड़ पौधों और हरियाली के फायदों को बताया। साथ ही बाल मजदूरी रोकने को चित्रों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्र बनाकर बेटी बचाने एवं बेटी को पढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चियों का बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो