फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेवानिवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त हुए अध्यापकों को दी सम्मानपूर्वक विदाई
विज्ञापन

छुटमलपुर। कस्बे के एएचपी इंटर कालेज में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए अध्यापकों एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य भूप सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए राजकुमार पुंडीर, महेंद्र सिंह चौहान, अयूब हसन एवं वेदपाल सैनी को उनके निष्कलंक पूर्ण हुए कार्यकाल की बधाई देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भूपेंद्र सिंह पुंडीर, जगमाल सिंह, देवीदत्त शुक्ला, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों एवं अध्यापकों के संस्मरण याद किये। संचालन डा. अशोक राय ने किया। इस अवसर पर अजय शर्मा, इंदिरा राजेश, अल्पना पुंडीर, ईशा चौहान, रजनीश, संजय कुमार, अर्चना शर्मा, ब्रजेश गुप्ता, धर्मेंद्र ग्रेवाल, रामेश्वर पालीवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें