फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के कारण सुभाष चौक पर लगा जाम, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों के कारण सुभाष चौक पर लगा जाम, परेशान रहे लोग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मजनूवाला रोड पर भारी वाहनों के गुजरने से शुक्रवार को नगर के सुभाष चौक पर करीब पौने घंटे तक जाम लगा रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चलने के कारण लोगों को पिछले एक साल से भी अधिक समय से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रूट डायवर्ट होने के कारण नगर के भीतर भी जाम की समस्या बनी रहती है। शुक्रवार को भी भारी वाहनों के मजनूवाला रोड से गुजरने के कारण लंबा चौड़ा जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगर में ट्रैफिक पुलिस की मांग लंबे समय से की जा रही है। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने तो दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री से नगर में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराने की मांग रखी। वहीं, नगर के मानव कल्याण मंच, श्री गीता प्रचार सेवा समिति, भारत विकास परिषद (मेन शाखा) आदि ने भी नगर में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें