सरसावा। बुधवार को राधास्वामी सत्संग व्यास के प्रमुख संत के पिलखनी सेंटर पर आने की जानकारी मिलने पर उनके दर्शन पाने को अनेक अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे मार्ग जाम हो गया। हालांकि सत्संग सेवादारों की टीम जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन सत्संगी लोगों के वाहनों के साथ रूटीन वाहनों की भीड़ ने ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी। सुबह से 11 बजे से लगा जाम शाम 4 बजे जाकर सामान्य हो पाया। इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं, रोडवेज बसें भी अपने नियत समय से काफी देर से गंतव्य तक पहुंची।