फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगा नवनिर्वाचित बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन रुश्दा बेगम के प्रतिनिधि काजी नोमान मसूद ने कहा कि नगर की जनता ने जिस तरह उन्हें बहुमत दिया है वह लोगों की उम्मीदों पर फिर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बाला जी धाम में सभासदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में नोमान मसूद ने नगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए नगर की व्यवस्था को तेज गति से सुधारने की बात कही। लचर सफाई व्यवस्था को शपथ लेने के एक पखवाडे़ के अंदर दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी सभासदों के साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के कार्य कराएंगे। बुधुगढ़ व नगर के बढ़े क्षेत्र के सीमा विस्तार के लिए शीघ्र कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। नागरिकों को स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय न होने से महिलाओं की दिक्कतों के समाधान का भरोसा दिलाया। स्ट्रीट लाइट व खराब सड़कों को प्राथमिकता पर लेने का आश्वासन दिया। बाला जी धाम के महंत व अन्य ने पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, सभासद साजिया मसूद, दीपांशु गोयल व आशीष गर्ग के अलावा हमजा मसूद का माला पहना कर स्वागत किया। इनके अलावा स्वागत करने वालों में आदेश नामदेव, सुनील अग्रवाल, अनुराग शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, मुकेश गर्ग, पवन गर्ग, मुकेश नामदेव, विवेक गर्ग, संजय प्रजापति, कश्यप कुमार फौजी, राजेश गर्ग, बलवंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें