फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्दे की बीमारी से बचने को रखें ब्लड़ प्रैशर और शुगर नियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर, बीपी पर नियंत्रण से बचेंगे गुर्दे
विज्ञापन


सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आईएमए की बैठक का आयोजन किया गया। मेरठ से आए वरिष्ठ गुर्दा रोष विशेषज्ञ डा. प्रशांत बेंद्रे ने गुर्दे से संबंधित रोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुगर और बीपी पर नियंत्रण से गुर्दे से जुड़ी बीमारियां नहीं होंगे और गुर्दे सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर शुगर व ब्लड़ प्रेशर को नियंत्रित रखा जाए तो गुर्दे की बीमारी होने संभावना कम रती है। उन्होंने पानी अधिक पीने और दर्द निवारक गोलियां ना लेने की सलाह दी। अध्यक्षता करते हुए आईएमए के अध्यक्ष डा. मोहन पांडेय ने कहा कि गुर्दे एवं दिल संबंधित बीमारियों का समय रहते इलाज करा लेना चाहिए। उच्च रक्तचाप के कारण हार्टअटैक की संभावना अधिक रहती है। सचिव डा. अवनीश सिंघल, कोषाध्यक्ष डा. अमित पांडेय, डा. रजनीश सिंघल, डा. प्रवीण शर्मा, डा. जयपाल चंद, डा. कलीम अहमद, डा. रोबी गुप्ता, डा. संदीप गर्ग, डा. उदयराज सिंह, डा. डीके गुप्ता, डा. हिमांशु कुमार, डा. संजीव मित्तल, डा. मोहन सिंह, डा. एके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें