फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी नौ नवंबर से शुरु करेगी जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी नौ नवंबर से शुरू करेगी जेल भरो आंदोलन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर पुलिस प्रशासन द्वारा रासुका लगाए जाने के विरोध में यहां रविदास मंदिर में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन के विधानसभा अध्यक्ष रोहित राज गौतम ने कहा कि यदि चंद्रशेखर आजाद से रासुका नहीं हटाई गई तो नौ नवंबर को दलित समाज व भीम आर्मी के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे।
मोहल्ला इकराम रविदास मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक में रोहित राज गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन ने चंद्रशेखर पर रासुका लगाई है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी एकता मिशन के समस्त कार्यकर्ता संविधान के दायरे में अब तक अपना कार्य करते आए हैं और आगे भी वह संविधान के दायरे में रहकर अपना आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण, कमल सिंह वालिया, मंजीत सिंह नौटियाल को उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। इसके बाद सहारनपुर पुलिस द्वारा चंद्रशेखर को रासुका के निरुद्ध किए जाने के विरोध में 9 नवंबर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरू कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंचे तहसीलदार रमेशचंद व कोतवाली प्रभारी एसके राणा को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कर्म सिंह, विपिन, संजय, मोहित कटारिया, प्रमोद कुमार, विजय, मदनपाल, ललित, लोकेश, सपना, तनु, साधना, अंगूरी, गीता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें