फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्मीकि समाज के होर्डिंग्स फाड़ने पर पंचायत कर आक्रोश जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के नगर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हॉर्डिंग असामाजिक तत्वों ने फाड़ डाले। इसके विरोध में हुई सर्व समाज के लोगों की पंचायत में घटना की निंदा की गई।
विज्ञापन

नगर में सात अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के पर्व पर शोभायात्रा निकाली जानी है। इसकी तैयारी को लेकर नगर में दिल्ली रोड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि के होर्डिंग लगाए गए थे। रात किसी समय थाने के सामने और मोहल्ला महाजनान आदि कई स्थानों पर लगे उनके होर्डिंग को उतार कर फाड़ दिया गया। सुबह जब लोगों ने हॉर्डिंग्स फटे देखे तो समाज में रोष फैल गया। इस बात की जानकारी जब अन्य समाज के लोगों को लगी तो उन्होंने पंचायत आहूत की। इसमें पहुंचे थानाध्यक्ष सीपी कठेरिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक वर्ग विशेष में अनुकरणीय नहीं बल्कि वह सर्व समाज के महर्षि हैं। उन्होंने अपने महाकाव्य रामायण के माध्यम से विश्व को जो संदेश दिया है उससे आज भी सर्व समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती है।
पंचायत में काजी नदीम, चौधरी प्रदीप, सालिम प्रधान, आबिद हसन, कुलदीप गोयल, मा. जहीर अब्बासी, मा. ओमपाल, वाल्मीकि समाज के प्रधान घसीटू राम, रविंद्र चौधरी, जंगबहादूर, शालू, अमन कुमार, शेरू आदि ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वह आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उधर, थाना प्रभारी ने कहा कि कुछ लोग कस्बे की शांति भंग करना चाहाते हैं परंतु उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही ऐसे लोगों का पता लगा लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें