फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जूडो में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गाजियाबाद में 22 से 25 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन की प्रथम जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूलों के द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 12 खिलाड़ियों ने कोच विवेक गर्ग के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। कोमल कश्यप ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, आंचल और मधुर त्यागी ने कांस्य पदक जीता। शेष खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। लौटने पर स्कूल प्रबंधक अशोक चावला ने पदक विजेताओं का स्वागत किया। इस दौरान मंजु जैन, संदीप राणा, बीके सिलवानो, कंचन सेठी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, आशा मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया। निति शिखरवाल और मुस्कान सैनी ने स्वर्ण, गगन पंवार, यश पंवार और कलश धीमान ने रजत पदक और आर्य देव त्यागी, अर्जुन प्रताप सिंह, यश राणा, भानू प्रताप, प्रांशी पुंडीर, रीतिका यादव, दिव्या कर्णवाल, श्रुति गोयल और अर्पिता सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल प्रबंधक आशा जैन ने पदक विजेताओं का स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान प्रदीप त्यागी, शिखा यादव, दिव्य जैन, आरके शर्मा, मनोज शर्मा, अनिल चड्ढा, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहीं। पाइनवुड स्कूल की दिव्यांशी पंवार और जाह्नवी सिंह ने रजत, शंभावी, भव्य प्रताप सैनी, नंदिनी शर्मा, असद खान और अतियब खान ने कांस्य पदक जीते। स्कूल निदेशक संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें