रोंहिग्या मुसलमानों का मामला यूएनओ में उठाए भारत
नागल (सहारनपुर)। गांव उमाही स्थित मदरसा मिफताह उल उलूम में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राव कारी साजिद ने कहा कि बर्मा में रोंहिग्या मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि उक्त मामले को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में उठाया जाए। उन्होंने मौजूद लोगों से 26 सितंबर को होने वाले हलालपुर के जलसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से कारी शहीद अहमद, मौलाना शाहिद, मौलाना इरशाद कुकावी, मौलाना जाबीर, निजामुद्दीन, मौलाना इंतेजार, राव जाहिद, राव जुमशेद, अब्दुल मालिक, कारी मुंतजीर आदि उपस्थित रहे।