फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव बैंगनी में तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम करीब साढे़ छह: बजे गांव बैगनी में मोहकम पुत्र देवी सिंह (60) अपने घर से पैदल गांव के बाहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रही एक खाली तेज गति की ट्रैक्टर-ट्राली ने मोहकम को टक्कर मार दी। ट्राली की चपेट में आने से मोहकम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को लेकर गांव दुमझेड़ा की तरफ चला गया। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रैक्टर को गांव दुमझेड़ा में घेर लिया। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें