पाप से मुक्त करती है श्रीकृष्ण की भक्ति : स्वामी कालेंद्रानंद
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण भक्ति जीव को सद्मार्ग प्रदान करती है। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उन्होेंने कहा कि श्रीकृष्ण की भक्ति जीव को पाप से मुक्त करती है। यह भक्ति ही ज्ञान, कर्म एवं प्रेम का मार्ग दिखाती है। जीव का जगत में अवतरण प्रभु प्राप्ति के लिए हुआ है। भागवत वेदी का पूजन सरदार हरबंस सिंह, लाल सिंह, बिशन सिंह, अनिल ठाकुर, रमेश शर्मा ने किया। यज्ञाचार्य त्रिलोक शर्मा ने विधिवत मंत्रोंच्चारण कर पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मेहर चंद जैन, अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, सुधीर त्यागी, नरेश चंदेल, अश्वनी कांबोज, विजय वधवा, मेनपाल कांबोज, विभा किरण, ब्रजबाला, गीता, संगीता, कविता, रेखा, ममता, बबीता, पूजा मौजूद रहे।