जयद्रथ की शहादत को सबक बनाएं युवा
बड़गांव (बागपत)। देश के लिए सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूत जयद्रथ सिंह की रस्म क्रिया पर मौजूद सियासी दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने युवाओं को संदेश दिया कि वे जयद्रथ जैसे जवानों की शहादत को सबक बनाएं और देश के लिए जीने-मरने का जज्बा पैदा करें। भगवानपुर गांव में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
बुधवार को क्षेत्र के गांव भगवानपुर में शहीद जयद्रथ की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिम्मेदार ग्रामीणों ने शहीद के भाई अर्जुन को पगड़ी पहनाई गई। इस दौरान भाजपा विधायक देवबंद कुंवर बिृजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की लगभग सभी मांगों के लिए सहमति दे दी है। रामपुर मनिहारन विधायक देवेंद्र निम एवं सांसद के अनुज राहुल लखन पाल ने कहा कि शहीद के परिवार की मांगें मान ली गई हैं।
एमएलसी हेम सिंह पुंड़ीर, पूर्व सांसद जगदीश राणा, पूर्व विधायक महावीर राणा, जनरल एसएस अहलावत, रणदीप सिंह पुंडीर, भाकिसं के श्यामबीर त्यागी, सपा के सरफराज खान, भाजपा नेता पूर्व प्रमुख अनिल सिंह रणखंड़ी, अजीत सिंह, नितिन राणा, विरेंद्र सिंह, देवेंद्र , ऋषिपाल राणा, बृजेश राणा, कुशलपाल फौजी, राजकुमार चौहान, हरनरेंद्र सिंह के साथ ही प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन सुभाष चंद दुबे, एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा, एसडीएम रामपुर मनिहारन राकेश गुप्ता, थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।