स्कूलों में पौधरोपण कर उनकी रक्षा का दिलाया संकल्प
देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। शिक्षकों व छात्रों ने पौधरोपण कर उनकी निरंतर देखभाल का संकल्प लिया। छात्रों को पेड़ों से होने वाले लाभ तथा उनके कटान से होने वाली हानियों को बताया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालवाला में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक नवीन कुमार ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। राजीव जैन ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ पेड़ों का कटान युद्ध स्तर पर हो रहा है। ऐसी स्थिति में हमें प्रति वर्ष एक पौधा अवश्य लगाने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। विद्यालय में स्काउट महावीर दल ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर कैशो, चंद्रबोस, राजेंद्र सिंह, दीपाली गुप्ता, शुभम वर्मा, प्रवीन, बाबूराम, विजय, पारुल, नमन जैन, धीर सिंह, राकेश आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैनपुर में पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए छात्रों को वृक्षों की रक्षा करने तथा अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में मायावती, सरोज, हरमती आदि रहे। एचएवी इंटर कॉलेज में राज श्यामा, हरपत राय, विवेकानंद, लक्ष्मी, सरस्वती और इंडियन ग्रुप के छात्रों ने औषधीय और पुष्प पादपों का रोपण किया। प्रधानाचार्य सतीश कौशिक व हेम सिंह ने कहा कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। राजपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में छात्रों ने आंवला, तुलसी, गेंदा, गुड़हल आदि पौधे लगाए। इस मौके पर रमेश वर्मा, हनी कश्यप, शिवम त्यागी, कुलदीप सिंह, कंवरपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, महिमा, सोनिया, सत्यभान, शुभम, अरुण, विशाल पुंडीर, अमरीश त्यागी, संजीव, कल्पना मित्तल, राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।