फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणखंडी में नींव खोदते समय दीवार गिरी, मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी में मकान के लिए नींव खोदते समय पड़ोसी के मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली के गांव रणखंडी की पछाया पट्टी निवासी विनोद पुत्र जगपाल (36) गांव के ही जगत सिंह के यहां मकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था। दोपहर करीब एक बजे अचानक पड़ोस के मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। जिससे दीवार के मलबे के नीचे दबने से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल विनोद को मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही विनोद की मौत की जानकारी परिजनों को लगी तो आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर में सीएचसी में ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें