फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber crime : खाते से उड़ाई 1.90 लाख की नकदी, मैसेज देख व्यक्ति के उड़े होश

Wed, 07 Dec 2022 04:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Cyber crime : एक व्यक्ति के खाते से 1.90 लाख की नकदी उड़ा दी गई। वहीं मोबाइल पर मैसेज देख व्यक्ति के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से 1.90 लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपियों ने जनपद में ही अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाले हैं, पीड़ित ने एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी निवासी अब्दुल्ला ने बताया कि एक बैंक में उसका खाता है। पिछले दिनों उसके खाते से पैसे निकाले जाने के मैसेज आए। इसकी जानकारी करने वह बैंक गया। तब, बैंक कर्मचारियों ने आशंका जताई कि किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है। इसलिए बैंक कर्मचारियों ने उसका एटीएम कार्ड तोड़ दिया।

इसके बाद पीड़ित घर आ गया, लेकिन उसके पास दोबारा पैसे निकाले जाने के मैसेज आए। इसी तरह अलग-अलग दिनों में पीड़ित के खाते से 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एसपी सिटी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को मामले की जांच दी गई है, जिन एटीएम से पैसे निकाले गए हैं, वहां के सीसीटीवी को भी चेक कराया जा रहा है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें